नूरपुर में मस्जिद निर्माण को लेकर भड़का हिंदू समाज

--Advertisement--

निर्माण को गिराने को लेकर रोष प्रकट कर तहसीलदार नूरपुर को सौंपा ज्ञापन, कहा – प्रशासन जल्द करे उचित कार्रवाई, अन्यथा हिंदू समाज कड़ा कदम उठाने पर होगा मजबूर।

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर सिविल अस्पताल के सामने बनी मस्जिद को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर आज भिन्न-भिन्न हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर नूरपुर तहसीलदार राधिका सैनी को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण को तोड़ने संबंधित तथा उचित कार्रवाई को लेकर मांग रखी।

जानकारी के अनुसार कि सिविल अस्पताल नूरपुर के सामने बनी मस्जिद में निर्माणकार्य हो रहा था जिसको लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी विडियो वायरल हुई थी। इसे लेकर आज विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और इस सम्बंध में तत्काल कार्रवाई की मांग की।

आरएसएस पदाधिकारी के बोल

आरएसएस पदाधिकारी अशोके कुमार और अंकुश कुमार ने बताया कि अगर प्रशासन जल्द इसपर कारवाई नहीं करता है तो हिन्दू समाज स्वयं ही कदम उठाने पर मज़बूर होगा जिसके नतीजे गंभीर होंगे।

तहसीलदार राधिका सैनी के बोल

इस बारे में जब नूरपुर तहसीलदार राधिका सैनी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों द्वारा मस्जिद में किसी अवैध निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित हर प्रकार की जांच की जाएगी तथा जो भी कानूनी रूप से बनती कार्रवाई होगी वो अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...