नूरपुर – स्वर्ण राणा
लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी द्वारा नूरपुर बस अड्डा में राष्ट्रीय सामान्य मोबिलिटी कार्ड (एन सी एम सी) बनाने के लिए विशेष काउंटर लगाया गया। जिसमें कई लोगों ने काउंटर प्रभारी राजेश धीमान से कार्ड बनवाए। इस दौरान एचआर टीसी पठानकोट डिपो के आर एम गोपाल दास ने लोगों को एन सी एम सी कार्ड के फायदा से अवगत करवाया जो कि मात्र 100 रुपए में बनाए जा रहे हैं।
काउंटर प्रभारी राजेश धीमान ने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से लोग बिना इंटरनेट से भी एच आर टी सी में बसों के किराए का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए एच आर टी सी निगम ने यह सुविधा लोगों के लिए शुरू की है। उन्होंने बताया कि यह कार्ड एचआरटीसी में ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों के परिवहनों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
एनसीएमसी कार्ड की शुरूआत से न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि देश-विदेश से आने वाले सैलानियों को भी सुविधा होगी। यह कार्ड यात्रियों को बेहतर अनुभव और सुविधा प्रदान करेगा, जिससे यात्रा और भुगतान दोनों ही प्रक्रियाएँ अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि बस अड्डा नूरपुर में यह काउंटर रोजाना लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ ले सके।

