नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त, चक्की खड्ड में संयुक्त अभियान, JCB और डंपर ट्रकों पर शिकंजा

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस जिला नूरपुर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 12 वाहनों को जब्त किया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान मैरा बतरा खन्नी (चक्की खड्ड) क्षेत्र में एसडीपीओ नूरपुर के नेतृत्व में थाना नूरपुर और सीआईए टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मौके पर 05 जेसीबी और 06 डंपर ट्रकों को माइनिंग एक्ट के तहत कब्जे में लिया गया।

वहीं पुलिस चौकी ढांगूपीर के अंतर्गत गश्त के दौरान पुलिस टीम ने 01 ट्रैक्टर को भी अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर माइनिंग एक्ट के तहत जब्त किया।

पुलिस द्वारा सभी जब्त वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा इनके चालान माननीय अदालत को भेजे जा रहे हैं।

  • नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन को रोकने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...