नूरपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा संस्कृति का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर पब्लिक स्कूल, नूरपुर की छात्रा संस्कृति का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है। बता दें कि राज्यस्तरीय अंडर-14 बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मंडी के सरकाघाट में हुआ, जिसमें राज्य के 12 जिलों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में नूरपुर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर 14 वर्षों के बाद जिला कांगड़ा को तृतीय स्थान दिलाने में भरपूर सहयोग दिया।

इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नूरपुर पब्लिक स्कूल की ही छात्रा संस्कृति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की है।

स्कूल के प्रिंसीपल अनमोल डोगरा व स्कूल के निदेशक अरविंद डोगरा ने संबंधित अध्यापकों व छात्राओं को बधाई दी है तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने की कामना की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...