नूरपुर के दो युवाओं ने अपनी चाय की कम्पनी खोल कर आत्मनिर्भरता की मिसाल की पेश

--Advertisement--

Image

नूरपुर के दो युवाओं ने अपनी चाय की कम्पनी खोल कर आत्मनिर्भरता की मिसाल की पेश, कांगड़ा में तैयार होने वाली चाय को नए फलेवर में किया प्रस्तुत।

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर के दो युवाओं ने अपनी चाय की कम्पनी खोल कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। इन दोनों युवाओं ने कांगड़ा में तैयार होने वाली चाय को नए फलेवर में पेश किया है।

इस बारे अधिक जानकारी देते हुए शिरेन पंजोलिया ने बताया कि इसमें किसी भी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं किया गया है ना है इसमें कोई प्रिजर्वेटिव डाला गया है। उन्होंने बताया कि इस समय वह ग्रीन टी ब्लैक टी को प्रमोट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह केवल हिमाचल प्रदेश में ही मिलती है और यह औषधीय गुणों से भरपूर है।

वहीं वाणी ने बताया कि इस चाय को फिलवक्त ऑनलाइन बेच रहे हैं और नोहरी टी के नाम से कोई भी व्यक्ति इनकी वेबसाइट के फेसबुक पेज से ऑर्डर दे सकता है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य है कि हिमाचल की चाय को देश और विदेश में अपनी पहचान मिले।

वहीं रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष आईएएस अकील बक्शी ने बताया कि इन दोनों युवाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है और अन्य युवाओं को भी इनसे सीख लेकर खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों युवाओं ने नूरपुर को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है जो सराहनीय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान ने दहलाए अमरीका के सहयोगी, कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट पर दागी मिसाइलें;...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं रहेगी डाक्टरों की कमी, सीएम का ऐलान, 400 पदों पर भर्ती कर रही सरकार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थानों में अगले छह...