
नूरपुर – देवांश राजपूत
विधानसभा क्षेत्र नूरपुर में देर रात बारिश क़े कारण नूरपुर की खेल पंचायत क़े वार्ड नंबर एक में कच्चा मकान गिर गया। शुक्र ये रही की मकान क़े अंदर सो रहे लोगों ने ज़ब दीवार गिरने की आवाज सुनी तो वो तुरंत कमरे क़े बाहर आ गए।
पीड़ित आशा देवी ने बताया की मेरे दो बेटे व मेरी माता जोकि बुजुर्ग हैं अंदर कमरे में सो रहे थे। उन्होंने बताया की मे नहाने क़े लिए जैसे ही कमरे से बाहर आई तो मैने देखा की घर की पीछे की दीवार टूट रही हैं। मैने जल्दी सभी को उठाया और सभी बाहर आ गए। देखते ही देखते मेरा घर गिर गयाआशा देवी ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई हैं की उसकी मदद की जाए।
खेल पंचायत क़े उपप्रधान के बोल
खेल पंचायत क़े उपप्रधान बलवान ने बताया की जैसे ही उसे इस घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे। आस पास क़े लोगों की मदद से सामान को बाहर निकाला गया।
प्रशासन की तरफ से नायव तहसीलदार व पटवारी मौके पर पहुंचे और सारी घटना का जायजा लिया। प्रशासन ने आशा देवी को मदद देने क़े लिए कहा हैं। उप-प्रधान ने सरकार व प्रशासन से मांग की हैं की आशा देवी की तुरंत मदद की जाए।
