नुक्कड़ नाटक और समूह गीत के माध्यम से लोगों को बताई कल्याणकारी योजनाएं

--Advertisement--

Image

लोग उठाएं सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का भरपूर लाभ

चंबा,15 सितंबर – भूषण गुरुंग

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में आज विशेष प्रचार अभियान के तहत विभाग के साथ संबद्ध निजी नाटक दलों द्वारा जिला के विभिन्न विकास खंडों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी।

अभियान के तहत विकासखंड चंबा की ग्राम पंचायत सिंगी व कोहलड़ी ,विकासखंड तीसा की ग्राम पंचायत लेसूंई व भराड़ा ,विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत डुलाडा व बंदला और विकासखंड भटियात की ग्राम पंचायत सुरपड़ा व समोट में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को अवगत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र परिवारों को खाना पकाने के लिए  धुंआरहित  ईधन प्रदान करने, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सहारा बन रही है हिमकेयर योजना इस योजना के तहत 5 लाख तक निशुल्क उपचार की सुविधा आम जनमानस को प्रदान की जा रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के माध्यम से नागरिक स्वरोजगार स्थापित करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

इसके तहत जो आवेदक उद्योग, सर्विस सेक्टर व्यवसाय स्थापित करना चाहते है उन्हें लोन पर 25% से 35% की सब्सिडी राज्य सरकार की तरफ से दी जा रही है।

कलाकारों ने उक्त योजनाओं के अलावा मुख्यमंत्री मधु विकास योजना ,मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना ,मुख्यमंत्री शगुन योजना ,बेटी है अनमोल योजना की जानकारी लोगों को दी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान ग्राम पंचायत समोट पंचायत प्रधान ज्योतिका व सुरपडा प्रधान रुमाला देवी , प्रधान ग्राम पंचायत चमन शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत भराड़ा हरिलाल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...