नीले ड्रम की बात पुरानी, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने मौत के घाट उतारा पति, फिर किया कुछ ऐसा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नीले ड्रम के खौफ से अभी देश उबरा भी नहीं था कि एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर एक नया ड्रामा रच दिया। गैर मर्द के साथ इश्क में अंधी पत्नी ेने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया और लाश के बगल में एक सांप रख दिया, ताकि किसी को यह मर्डर एक प्राकृतिक मौत लगे। मामला मेरठ का है, जहां इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मेरठ जिला की रविता का चक्कर उसी के गांव के अमरदीप नाम के युवक से था। अपने इश्क को परवान चढ़ाने के लिए उसने अपने पति अमित को मारने का प्लान बनाया। पिछले एक साल से रविता का अमरदीप से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी बीच इसकी भनक पति अमित को लग गई। फिर क्या था, जैसे ही रविता को पता चला कि उसके पति को उनके इश्क की जानकारी हो गई है, तो दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि रविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंट कर हत्या कर दी और लाश के साथ एक सांप रख दिया।

हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ, जब अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि अमित की हत्या दम घुटने से हुई है, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...