
रणवीर सिंह निक्का ने कहा-नव वर्ष वधाई अभियान के तहत लोगों से गांव गांव में मिलेंगे, फिन्ना सिंह नहर के सुहावने सपने दिखा कर आजतक लोगों को ठगा राजनीति पार्टियों ने।
नूरपुर- देवांश राजपूत
समाजसेवी व भाजपा महामंत्री रणबीर सिंह निक्का ने नव वर्ष वधाई अभियान के तहत सुलियाली पंचायत में अपने समर्थकों के साथ गांव में सभी को बधाई दी और लड्डू बांटे।इस समर्थकों के जोश और नव वर्ष वधाई अभियान से यह बात तह है कि यह 2022 चुनावों की तैयारियों का विगुल है। चाहे वो पार्टी से हो या चाहे आजाद उम्मीदवार के तौर से हो। युवाओं का समर्थन और जोश दिन-प्रतिदिन जोड़ने का अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
भाजपा महामंत्री रणबीर सिंह निक्का ने कहा कि सुलियाली,लौहारपुरा, ठेहड,सिम्बली व आसपास की किसानों की जमीनें बंजर पड़ी है। एक पीढ़ी गुजर गई,दूसरी भी गुजर रही है।इन्हें फिन्ना सिंह नहर के नाम से ठगा जा रहा है।अनेकों वर्षों से लोगो को सुहावने वायदे करके चुनाव जीते गए। आज फिन्ना सिंह नहर वहां की वहां रुकी हुई है। कब लोगों को पानी मिलेगा कब उनकी फसलें लहराएगी।
दो दशक बीत चुके हैं। मैं सरकार से अपील करता हूं कि इस काम को जल्द पूरा करवाया जाए। किसान ठगा सा महसूस कर रहे हैं और बारी बारी की राजनीति से भी परेशान हैं। क्योंकि बारी बारी जब आती है तब लोगों का काम भी वहां रुक जाता है। नौजवान हमारे बेरोजगार हैं ,आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। सरकार एक समय तय करें कब इनको फिन्ना सिंह नहर का पानी मिलेगा।उनसे पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रोजैक्ट दो सरकारों के बीच फसा रहता है।
एक पार्टी कहती है कि फिन्ना सिंह नहर का काम हम करवा रहे है, दूसरी कहती हैं हम करवा रहे हैं। नुकसान जनता का ही हो रहा है। मैं यही कहना चाहता हू कि फिन्ना सिंह नहर का काम जल्द होना चाहिए। ताकि लोगों का सपना पूरा हो सका। पार्टी चाहे कोई भी हो सही नीतियों पर चलना चाहिए, भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए। मैं किस पार्टी से हू झूठी गोली से इससे हट कर हमारे शहर का विकास होना चाहिए।
