निर्माणधीन मकान में काम कर रहे थे 2 मजदूर, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

--Advertisement--

निर्माणधीन मकान में काम कर रहे थे 2 मजदूर, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में निर्माणधीन मकान के निर्माण कार्य के दौरान 2 मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में मैडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के नारीवाला में एक व्यक्ति ने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। शुक्रवार को राणा (36) पुत्र बीरू निवासी किशनपुरा तथा रिंकू (40) पुत्र रामदास निवासी किशनपुरा निर्माणधीन मकान की शटरिंग का कार्य कर रहे थे।

इस दौरान मकान के साथ जा रही 33 केवी बिजली लाइन में सरिया छूने से उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे दोनों बूरी तरह से झुलस गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां से राणा को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मैडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया, जबकि रिंकू का उपचार सिविल अस्पताल में ही चल रहा है।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर स्निग्धा बंसल के बोल

उधर, सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात डॉक्टर स्निग्धा बंसल ने बताया कि करंट लगने से 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। इनमें से एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सैंटर के लिए रैफर किया गया है, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...