नियांगल का प्रवीण बना बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर, क्षेत्र में खुशी की लहर

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अधीन नियांगल पंचायत के 26 वर्षीय प्रवीण पटियाल बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। प्रवीण पटियाल नियांगल पंचायत के बाड़ा गांव से रहने बाले हैं। उन्होंने दसवीं की पढ़ाई न्यू लाइट पब्लिक स्कूल भटोली से की तथा जमा दो की पढ़ाई आवर ओन पब्लिक स्कूल शाहपुर से की।

उसके बाद प्रवीण पटियाल ने बीएससी की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय नूरपुर से की। उंसके बाद सीमा सुरक्षा बल का सब इंस्पेक्टर का टेस्ट पास कर बेसिक ट्रेनिंग बीएसएफ अकादमी तकेनपुर मध्यप्रदेश से की। जहां से पासआउट होकर अब त्रिपुरा में अपनी सेवाएं देंगे।

प्रवीण पटियाल के पिता सुरेश पटियाल आईटीवीपी में कार्यरत हैं तथा माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। प्रवीण पटियाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता-माता, गुरुजनों व कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती है बशर्ते मंजिल तक पहुंचने का जुनून होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह देश की सेवा में अपनी जान तक समर्पित करने से पीछे नहीं हटेगा। देश की रक्षा करने में अगर प्राण भी न्यौछावर करने पड़ जाएं तो एक पल भी पीछे नहीं हटेंगे। वहीं पंचायत उपप्रधान ठाकुर संदीप सिंह ने प्रवीण की कामयावी पर बधाई दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...