नियमों के अनुसार काम न होने पर पुलिस-आबकारी विभाग ने रद्द किया होटल का बार लाइसेंस

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई सात मौतों और हमीरपुर में शराब की अवैध फैक्टरी पकड़े जाने के बाद पुलिस और एक्सासइज विभाग काफी चुस्त हो गए हैं। इस कंडी में विभाग की टीम ने मंगलवार को नादौन में एक शराब के ठेके से 112 देशी शराब की पेटियां बरामद की हैं जो कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक से अधिक पाई गईं।

इसके अलावा 21 जनवरी को हमीरपुर पुलिस द्वारा हमीरपुर के जिस होटल के कमरे से अवैध शराब और वीआरवी फूल्स की आठ पेटियों को पकड़ा गया था उसी होटल में मंगलवार को जिला हमीरपुर के विभागीय अधिकारियों ने जब दबिश दी तो पाया गया कि वहां लाइसेंस में वर्णित शर्तों के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है अधिकारियों द्वारा होटल के बार में रखी शराब के विभिन्न श्रेणियों के ब्रांडों को चैक किया गया तो पाया कि बार में विभिन्न अंग्रेजी शराब के ब्रांडों की 16 बोतलें नोट फॉर सेल इन हिमाचल बरामद हुईं।

इसके अतिरिक्त 2000 रुपए की तीन बोतलें अलग-अलग ब्रांड की भी मिली है। बता दें कि यह होटल और बार शराब के कारोबारी नीरज ठाकुर का है जिसे दो दिन पहले पुलिस ने गिरफ् तार किया था। विभाग द्वारा बार को सील कर दिया है और बार का लाइसेंस भी रद्द कर दिया है।

उधर, इस बारे में उपायुक्त राज्य कर एवं काराधान अधिकारी विशाल गोरला ने बताया कि विभाग की टीमें रात-दिन संदेहहास्पद ठेकों और अन्य जगहों पर दबिश दे रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...