“निदेशक के मार्गदर्शन में सफाई अभियान जारी”

--Advertisement--

Image

प्रागपुर – आशीष कुमार

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक के मार्गदर्शन में परिसर का सफाई अभियान इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है।

खेल के मैदान की सफाई से लेकर नवनिर्मित कन्या छात्रावास के लिए परिसरीय भवन से सुगम मार्ग आदि समस्त कार्यों का बीड़ा निदेशक प्रोफेसर पाठक ने स्वयं उठाया है।

सुबह से लेकर शाम तक वह इस अभियान में कड़ी धूप में खड़े रहकर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। वही इस अभियान में परिसर के कुछ शिक्षक व गैस शिक्षक कर्मचारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं ।

परिसर निदेशक प्रो एम एम पाठक ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को वेदव्यास परिसर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस उपलक्ष में यहां रजत जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है ।

उन्होने बताया कि इस आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से लेकर विश्वविद्यालय के उपकुलपति तक यहां शिरकत करेंगे।इसलिए इन दिनों इस कार्यक्रम को लेकर खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...