निजी स्कूलों में वर्दी व किताबों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश

--Advertisement--

Image

सरकार व शिक्षा विभाग से अंकुश लगाने की मांग

शिमला – नितिश पठानियां

छात्र अभिभावक मंच हिमाचल प्रदेश ने निजी स्कूलों में वर्दी व किताबों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से अंकुश लगाने की मांग की है। मंच ने इसे सीधे तौर पर मनमानी लूट व कमीशनखोरी करार दिया है। मंच ने इस कमीशनखोरी के खिलाफ आंदोलन को चेताया है।

मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा व सह संयोजक विवेक कश्यप ने वर्ष 2023 में ड्रेस व किताबों की कीमतों में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि पर कड़ा आक्रोश ज़ाहिर किया है व इसे शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार की नाकामी करार दिया है।

उन्होंने इस बढ़ोतरी को संविधान के अनुच्छेद 21, शिक्षा का अधिकार कानून 2009 व हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान अधिनियम,1997 के अन्तर्गत निर्मित नियम 2003 का खुला उल्लंघन करार दिया है। यह छात्रों व अभिभावकों की जेबों पर डाका डालने का कार्य है।

यह मनमानी लूट व मुनाफाखोरी है। बड़े निजी स्कूलों में एक वर्ष में निजी स्कूल प्रबंधन 18 से 30 लाख रुपये तक की कमीशनखोरी करते हैं। प्रत्येक छात्र की हज़ारों रुपये की किताबों व वर्दी में मिलने वाली छूट से अभिभावकों को वंचित करके यह राशि निजी स्कूल प्रबंधनों को कमीशन के रूप में दी जाती है।

यह गोरखधंधा सरेआम चलता है। यह एनसीईआरटी, एससीईआरटी, सीबीएसई व एमएचआरडी गाइडलाइनज़ का उल्लंघन है। अभिभावकों से निजी स्कूल प्रबंधन सीधी लूट कर रहे हैं परन्तु शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार मौन हैं।

निजी स्कूलों की लूट पर इन दोनों की मूक सहमति है जिस से जनता में यह संदेश जा रहा है कि ये दोनों भी इस खुली लूटपाट व मुनाफ़ाखोरी का हिस्सा हैं। उन्होंने छात्रों व अभिभावकों की इस लूट को रोकने के लिए सरकार से कानून व रेगुलेटरी कमीशन बनाने की मांग की है ताकि कमीशनखोरी पर रोक लगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...