निजी विश्वविद्यालय के छात्र ने हास्टल में लगाया फंदा

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल 

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के तहत महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय कालूझिंडा के एक छात्र ने हास्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

21 वर्षीय जयदीप गांव व डाकघर सीसवाल, तहसील अदमपुर, जिला हिसार (हरियाणा) का रहने वाला था और कंप्यूटर साइंस का तृतीय वर्ष का छात्र था।

पुलिस के अनुसार जयदीप के दोस्तों ने बताया कि उसने शेयर मार्केट में पैसे लगाए थे, जिस कारण कुछ दिन से परेशान था।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जयदीप का रूममेट अपना कुछ सामान लेने कमरे में आया। कमरा अंदर से बंद था।

काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो विश्वविद्यालय स्टाफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद हास्टल वार्डन और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो जयदीप फंदे से लटक रहा था।

हालांकि छात्र को स्थानीय अस्पताल नानकपुर हेल्थकेयर सेंटर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बरोटीवाला थाना प्रभारी रूपलाल ने बताया कि जयदीप के दोस्तों के अनुसार उसने शेयर मार्केट में करीब 15 लाख रुपये लगाए थे। इसी वजह से कुछ दिन से परेशान चल रहा था। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...