निजी भूमि पर सौर परियोजनाएं लगाने के लिए ब्याज अनुदान देगी सरकार – मुख्यमंत्री

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी के किलाड़ पहुंचने पर पारम्परिक परिधान पहने स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया तथा अपने मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धरवास और लुंज में बनने वाले महिला मण्डल भवन के लिए 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने लुंज में बन रहे एक अन्य महिला मंडल भवन के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए तीन महिला मण्डलों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों को निजी भूमि पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में 250 किलोवाट से एक मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने के लिए क्षेत्रवासियों को पांच प्रतिशत ब्याज उपदान देगी।

अन्य क्षेत्रों में 250 किलोवाट से लेकर एक मेगावाट तक के सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए चार प्रतिशत जबकि एक मेगावाट से अधिक के संयंत्रों पर तीन प्रतिशत ब्याज उपदान देने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री सोमवार को किलाड़ में रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार को राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...