निजि काम में इस्‍तेमाल हो रहा था सरकारी सीमेंट, विजिलेंस ने किया पर्दाफाश; प्रशासन पर उठे सवाल

--Advertisement--

निजि काम में इस्‍तेमाल हो रहा था सरकारी सीमेंट, विजिलेंस ने किया पर्दाफाश; प्रशासन पर उठे सवाल

कुल्लू – अजय सूर्या

विजिलेंस की टीम ने बंजार के देउठा में सरकारी सीमेंट के निजी कार्य में इस्तेमाल का भंडाफोड़ किया है। विजिलेंस की टीम ने दबिश दी तो मौके पर सरकारी सीमेंट के भरे हुए 96 बैग और 28 बैग खाली बरामद किए हैं। इस संबंध में विजिलेंस ने देउठा पंचायत की सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करनी आरंभ कर दी है।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजार के देउठा गांव में एक नया मकान बन रहा है इसमें लैटल डालने के लिए सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है। इस सूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने देउठा में जब उक्त घर में दबिश दी तो वहां पर लैटल डालने का कार्य चला हुआ था। इसमें सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा था। यह मकान देउठा पंचायत के सचिव का है।

इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी सीमेंट का प्रयोग करना हैरानी की बात है। उक्त कर्मचारी भी सरकारी है सरकारी कर्मचारी सांग गांठ के चलते ऐसा मामला पेश आया है। उक्त सरकारी सीमेंट किस सरकारी निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत हुआ था। अब विजिलेंस की टीम जांच में जुट गई है।

विजिलेंस डीएसपी कुल्लू अजय कुमार के बोल 

उधर मामले को लेकर विजिलेंस डीएसपी कुल्लू अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंजार में सरकारी सिमेंट के 98 भरे हुए बैग, 28 बैग खाली बरामद किए हैं। यह सीमेंट कहां से आया और इसमें और कौन कौन लोग शामिल है इसकी जांच की जा रही है। उक्त सरकारी कर्मचारी से पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...