नाहन में भिड़े कांग्रेस के दो गुट, माल रोड पर बना रहा तनाव का माहौल

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर कांग्रेस में दो गुटों के बीच तनाव उपजा है। शहर के माल रोड पर पुलिस कंट्रोल के नजदीक दो गुटों में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला रात साढ़े दस बजे तक चलता रहा । पुलिस द्वारा दो नेताओ को हिरासत में लेने के बाद मामला शांत हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के दोनों धड़े देर रात शिमला से नाहन की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच सिरमौर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर व पार्षद राकेश गर्ग (पपली) ने आरोप लगाया है कि सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह व पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी ने रास्ते में मारपीट की है।

सिरमौर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर का कहना है कि दोनों ही गुटों की मेडिकल जांच होनी चाहिए। ठाकुर ने आरोप लगाया कि निहोग के नजदीक उन्हें गाड़ी से निकाल कर पिटा गया है।

सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी (मुख्यालय) मीनाक्षी के अलावा थाना प्रभारी भी पहुंचे। अंतिम समाचार के मुताबिक पुलिस अधिकारियों के कांग्रेस अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह व पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी से बात चलती रही।

उधर, उप नेता प्रतिपक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि निहोग के समीप समीप कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर व पार्षद राकेश गर्ग को गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट की गई है।

एक जानकारी ये भी सामने आ रही है कि पुलिस दो कांग्रेसी नेताओं को मेडिकल के लिए ले गई, जिन पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप है। इसके बाद मौके पर जुटी भीड़ तितर-बितर हो गई है।

हाल ही में कांग्रेस का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में भी हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया था लेकिन इस बात का कतई भी अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था कि कांग्रेस की धड़ेबाजी मार-पिटाई में बदल जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...