नाले का बढ़ा जलस्तर, चपेट में आई टैक्सी, सवा घंटे फंसे रहे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या 

शनिवार को मंडी जनपद के कुछ स्थानों में भारी बारिश हुई। इसी वजह से पंडोह-कलहणी मार्ग पर बांदल गांव के नजदीक एक छोटे से नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। घटना शनिवार दोपहर 3 बजे की है। यहां से गुजर रही टैक्सी इसकी चपेट में आ गई।

इसी दौरान पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी सराज से मंडी की तरफ आ रहे थे। रास्ता बंद होने के कारण उन्हें करीब सवा एक घंटा तक यहीं पर इंतजार करना पड़ा।

सवा एक घंटे बाद जब जलस्तर में कमी आई तो मशीन की मदद से टैक्सी को हटाकर रास्ता बहाल किया जा सका, जिसके बाद जयराम ठाकुर काफिला निकल पाया।

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर गृह क्षेत्र सराज के बागा चुनोगी में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

इसके पश्चात जयराम ठाकुर मंडी में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुए। मंडी पहुंचकर जयराम ठाकुर ने घटना का वृतांत सुनाया।

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि नाले के पानी में फंसने के कारण टैक्सी चालक को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, मंडी में जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

मीडिया से रूबरू होते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी द्वारा पूरे देश भर में 10 करोड़ से अधिक व हिमाचल में 16 लाख से अधिक सदस्य जोडे जाएंगे।

ये रहे उपस्थित 

इस मौक़े पर सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, मेयर वीरेंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, ज़िलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...