नामांकन से 2 घंटे पहले BJP ने कुल्लू से बदला प्रत्याशी, महेश्वर सिंह ने आजाद लड़ने का किया ऐलान

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और चौंकाने वाला फैसला लिया है. पार्टी ने चंबा शहर के बाद अब कुल्लू से अपना प्रत्य़ाशी बदला है.

पार्टी ने कुल्लू से महेश्वर सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन अब उनका टिकट काट दिया गया है. पार्टी ने अब नरोत्तम ठाकुर को टिकट थमाया है. वहीं, महेश्वर ने फैसले पर नाखुशी जताते हुए अब आजाद चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

जानकारी के अनुसार, भाजपा ने यहां से टिकट बदलने को लेकर वजह की जानकारी नहीं दी है, लेकिन चर्चा है कि महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह ने बंजार विधानसभा चुनाव से आजाद लड़ने का ऐलान किया है. महेश्वर सिंह अपने बेटे को मना नहीं पाए, ऐसे में अब भाजपा ने उनका टिकट भी काट दिया है.

चंबा से बदला था प्रत्याशी

इससे पहले भाजपा ने चंबा से इंदिरा कपूर को टिकट दिया था. लेकिन उन्हें टिकट पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने विरोध जताया था. क्योंकि भाजपा ने यहां से स्थानीय विधायक पवन नैय्यर का टिकट काटकर इंदिरा कपूर को दिया था. बाद में भाजपा ने यहां से टिकट बदल कर मौजूदा विधायक की पत्नी नीलन नैय्यर को टिकट दिया था. अब भाजपा ने कुल्लू से टिकट बदला है.

कौन हैं महेश्वर सिंह

महेश्वर सिंह भाजपा के सीनियर नेता हैं. वह कुल्लू से विधायक भी रह चुके हैं. इसके अलावा, वह मंडी लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं. बीते 2017 के चुनाव में वह कुल्लू से लड़े थे, लेकिन वहां से उनकी हार हुई थी. कांग्रेस के सुंदर सिंह ने उन्हें मात दी थी. अब वह फिर से मैदान में थे, लेकिन भाजपा ने नामांकन के आखिरी दिन ठीक दो घंटे पहले उनका टिकट वापस ले लिया है.

गौरतलब है कि हिमाचल में 27 सितंबर तक नामांकन की स्क्रूटनी होगी. 12 नवंबर को सूबे में वोट डाले जाएंगे और फिर 8 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...