नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू, ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस

--Advertisement--

नादौन में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, ज्वालामुखी की महिला निजी होटल में चला रही थी देह व्यापार

हमीरपुर, 31 मई – व्यूरो रिपोर्ट

नादौन में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नादौन के निजी होटल में हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने सैक्स रैकेट से जुड़ी महिला और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। कांगड़ा के भड़ोलि की रहने वाली महिला यह सेक्स रैकेट चला रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी के धंधे में जुटी थी।

हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने दलाल के कब्जे से पंजाब की 3 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। जानकारी के मुताबिक दलाल महिला कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी।

महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए हमीरपुर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया था। मंगलवार देर शाम पुलिस ने दो कर्मियों को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा महिला ने पहले तो उन्हें लड़कियों की फोटो दिखाएं उसके बाद जब दोनों कर्मियों ने महिला को पैसे दे दिए तब उसने उन्हें होटल के अंदर विशेष कमरे में जाने के लिए कहा जहां पहले से ही लड़कियां उपस्थित थी।

इसी दौरान दबिश देने आई पूरी टीम सहित विशेष दस्ते ने मौका पर ही तीन अन्य महिलाओं को पकड़ कर सरगना के कार चालक को भी हिरासत में ले लिया, वहीं होटल के मालिक के साथ हुए कुछ लेनदेन को लेकर उसे भी हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी मिली है कि दिन के समय का हिसाब किताब होटल में ही होता था, जबकि रात के समय महिला सरगना स्वयं पेमेंट लेती थी। पता चला है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराए के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था।

इस कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया था कि किसी अन्य पुलिसकर्मी को इसकी कानो कान खबर नहीं थी। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। देखना यह है कि आने वाले समय में इससे जुड़ी कितनी और बड़ी मछलियां पुलिस की पकड़ में आती है।

एसपी आकृति शर्मा ने बताया कि मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी महिला और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोना 8 हजार फिसला, क्रैश हुआ शेयर बाजार

हिमखबर डेस्क  मध्य एशिया में जारी विवाद के बीच सोने...