नशे में बेसुध मिला नाबालिग टांडा रेफर, युवक का बयान-दोस्तों संग की थी पार्टी, शराब पीकर हुआ बेसुध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में बेसुध हालत में पहुंचाए गए नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया है और उसके परिजन ही उसे टांडा ले गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र रामनगर में वीरवार को नशे की ओवरडोज के बाद एक नाबालिग युवक ठंड के मौसम में सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ था।

स्थानीय लोगाें ने एंबुलेंस बुलाकर संबंधित नाबालिग को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। युवक के परिजनों को भी पुलिस ने धर्मशाला बुला लिया था।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल

वहीं एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि नाबालिग युवक को पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। नाबालिग ने बयान दिया है कि वह किसी पार्टी में गया था और वहां पर उसने शराब पी थी। युवक को धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...