नशे में धुत एक व्यक्ति ने जेसीबी आपरेटर की हत्या की, आरोपित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी जिला के सराज हलके के छतरी में नशे में धुत एक व्यक्ति ने जेसीबी आपरेटर की हत्या कर दी। आरोपित ने लात मार आपरेटर को ढांक में फेंक दिया। जंजैहली पुलिस आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिला के सराज हलके के छतरी में नशे में धुत एक व्यक्ति ने जेसीबी आपरेटर की हत्या कर दी। आरोपित ने लात मार आपरेटर को ढांक में फेंक दिया। जंजैहली पुलिस आरोपित के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र तरसेम सिंह गांव खलैहड़ डाकघर बघेला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

पंजाब इरीगेशन कंपनी जलजीवन मिशन के तहत ब्रयोगी में उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य कर रही है। प्रवीण कुमार कंपनी में जेसीबी आपरेटर है। बुधवार रात उसने दुनी चंद पुत्र वीर सिंह के साथ शराब का सेवन किया। बाद में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दुनी चंद ने तैश में आकर प्रवीण कुमार को लात मार दी। इससे वह ढांक में गिर गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ढांक से निकाल कब्जे में लिया। जंजैहली थाना के प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...