
शाहपुर – नितिश पठानियां
नशे के खात्मे के लिए नशा निवारण कमेटी द्वारा चलाए गए अभियान में गत रात्रि नशा निवारण कमेटी शाहपुर को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई की छन्नी वैल्ली जो की हिमाचल पंजाब सीमा पर स्थित है.
वहाँ से दो नशा बेचने वाले चिट्टा लेकर आ रहे हैं. जिस पर कमेटी सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर दो लोगों को 11.66 ग्राम चिट्टा के साथ हटली (द्रम्मण) में दबोच लिया ।
विदित रहे कि चिट्टे के खिलाफ नशा निवारण कमेटी शाहपुर काफी समय से सक्रिय होकर काम कर रही है जिससे काफी हद तक चिट्टा कारोबार पर रोक लगी है.
फिर भी आस पास के स्थानों के लोग छन्नी वैली आदि स्थानों से खरीदकर इस खतरनाक बीमारी को क्षेत्र में फैला रहे हैं। जबकि नूरपुर में एस पी कार्यालय भी खोला गया है लेकिन फिर भी रोकथाम नहीं लग पा रही है।
कमेटी के सदस्यों व लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छन्नी वैली की ओर ध्यान दिया जाए और इस अवैध कारोबार को रोका जाए.
