नगरकोट मकर संक्रांति पर्व के सफल आयोजन के लिए कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने प्रशासन की थपथपाई पीठ

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे दो दिवसीय बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के जिला स्तरीय मकर सक्रांति घृतमंडल मंडल पर्व का गत दिवस सफल समापन हो गया। कांगड़ा प्रशासन द्वारा करवाए गए इस दो दिवसीय मकर संक्रांति पर्व में 14 जनवरी के दिन कांगड़ा ब्रजेश्वरी मंदिर में सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई जबकि 15 जनवरी के दिन नगर परिषद मैदान में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई।

कांगड़ा मंदिर की सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध गायक लखबीर सिंह लक्खा ने अपने भजनों से महामाई का गुणगान किया जबकि 15 जनवरी नगर परिषद मैदान की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने भजनों से महामाई का देर रात तक खूब गुणगान किया।

नगर परिषद मैदान की सांस्कृतिक संध्या के दौरान हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली मुख्य अतिथि बनकर कांगड़ा वासियों के बीच मौजूद रहे। उन्होंने कांगड़ा वासियों के बीच नगर परिषद मैदान में सपरिवार बैठकर महामाई का गुणगान सुना। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा भी इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश के विख्यात गायक हंसराज रघुवंशी की एक झलक देखने के लिए नगर परिषद मैदान में हजारों की भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम के समापन के उपरांत आर.एस बाली ने अपने संबोधन के दौरान कांगड़ा प्रशासन की मकर संक्रांति के इस पर्व के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा की।

उन्होंने एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, तहसीलदार पूजा, एसएचओ संजीव कुमार, मंदिर अधिकारी नीलम राणा, एसएमओ डॉ अल्पना, ट्रस्ट के सभी सदस्यों, समस्त विभागों और इस सफल आयोजन में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के काम को सराहा। आरएस बाली ने कांगड़ा पुलिस प्रशासन के कार्य को विशेष रूप से सराहा जिन्होंने नगर परिषद मैदान में उमड़े इतने बड़े जन सैलाब को व्यवस्थित तरीके से संभाला।

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने भी मकर संक्रांति पर्व के दौरान व्यवस्था देखने में जुटी अपनी समस्त टीम के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा गत दिवस मकर संक्रांति पर्व 2025 का समापन हो गया। उन्होंने मकर संक्रांति के इस पर्व के सफल आयोजन में कार्यरत अपने प्रत्येक सहकर्मी का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने भी एसएचओ कांगड़ा संजीव कुमार और अपनी समस्त पुलिस टीम का मकर संक्रांति 2025 के इस पर्व के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया...

रैत में किसानों के लिए आयोजित हुआ एकदिवसीय जागरूकता शिविर

बागबानों और किसानों के लिए सुनहरा बजट, आय बढ़ाने...

शाहपुर: दक्षिण भारतीय शैली में सजा रूलहेड का मलह माता सुकराला मंदिर

दक्षिण भारतीय शैली में सजा रूलहेड का मलह माता...