नकरोड़ के पास 1.68 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

चम्बा पुलिस को एक बार फिर चरस की बड़ी खेप पकडऩे में कामयाबी मिली है। चुराह के एक व्यक्ति से 1 किलो 68 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और सलाखों के पीछे धकेल दिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसकी सप्लाई कहां होनी थी इसको लेकर पूछताछ चल रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी की निशानदेही पर बड़ी मछलियों तक पहुंच सकती है।

जिला चम्बा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है।इस अभियान के तहत जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अभियान के तहत जिला चम्बा पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने खाखरी नकरोड़ के निकट नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान पारजा राम (49)पुत्र कर्म चंद निवासी गांव कुलाल तहसील चुराह जिला चम्बा को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 68 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना तीसा मे मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी को मौका से गिरफ्तार कर लिया गया है व मुकदमा मे आगामी अन्वेषण जारी है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...