नए साल से डिपुओं में मक्की का आटा

--Advertisement--

एक किलो से लेकर पांच किलो की पैकिंग में उपभोक्ता खरीद सकेंगे हिम भोग

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के सस्ते राशन के डिपुओं में नए साल से राशनकार्ड उपभोक्ता मक्की का आटा भी खरीद सकेंगे। हिम मक्की आटा के नाम से डिपुओं में एक किलो से लेकर पांच किलो की पैकिंग में प्राकृतिक मक्की का आटा 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकेंगे।

सिविल सप्लाई कारपोरेशन शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के सभी डिपुओं में मक्की का आटा जनवरी माह से मुहैया करवाने जा रही है, ताकि राशनकार्ड धारकों को घरद्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी का आटा खरीदने को मिल सके।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती में स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट अप योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में सिविल सप्लाई कारपोरेशन के माध्यम से किसानों से प्राकृतिक खेती से तैयार 3905 क्विंटल मक्की खरीदी थी, जिससे 3593 क्विंटल मक्की का आटा तैयार किया गया है।

सिविल सप्लाई कारपोरेशन प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की आटे को डिपुओं में नए साल से हिम भोग के नाम से बेचने जा रहा है। प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मक्की का आटा एक किलो की पैकिंग से लेकर पांच किलो की पैकिंग तक मुहैया करवाया जाएगा। राशनकार्ड उपभोक्ता 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से हिम भोग आटा खरीद सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...