धूमधाम से हुआ संगेड में रामलीला का समापन, जिला परिषद मनोज मनु ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला क्लब युवक मण्डल संगेड ककला द्वारा रामलीला का मंचन किया गया । नवरात्रि के इन नौ दिनों के उपलक्ष पर रामलीला के मंचन के बाद बुधवार को इसका समापन किया गया ।

इस मौके पर दिन में भंडारे का आयोजन भी किया गया व सांयकाल के वक्त रावण कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले भी जलाये गये । शाम को श्री राम के राजतिलक के बाद इस कार्यक्रम का समापन हुआ ।

रामलीला के समापन समारौह के उपलक्ष पर बतौर मुख्यतिथि जिला परिषद मनोज कुमार मनु ने शिरकत की । युवक मण्डल संगेड द्वारा सर्वप्रथम मुख्यातिथि को शॉल टॉपी व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

मुख्यतिथि ने अपने संबोधन में बताया कि हमें रामलीला का यह मंचन और दशहरे का यह पर्व अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है । हम सबको मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिये ।

उन्होने कहा जिस तरह से आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है यह काफी चिंतनीय विषय है । लेकिन रामलीला क्लब संगेड द्वारा युवाओं को जोड़ कर जो यह धर्म कार्य को प्रति वर्ष कर रहे हैं यह सराहनीय कार्य है ।

इस मौके पर जिला परिषद ने 5000 रु० रामलीला क्लब को दिये साथ ही रामलीला क्लब की मांग पर स्टेज की रिपेयर के लिये एक लाख रु० देने की घोषणा भी की ।

इस मौके पर युवक मण्डल के प्रधान रतन चंद लंगर कमेटी के प्रधान तानी राम व अन्य सदस्यों में ठाकुर सिंह, कर्म चंद, जर्म सिंह, देश राज, परस राम , आदि मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...