धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज दिनांक 31.10.2023 को केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय नादौन में राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.डी. लखनपाल ने सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को एकता शपथ दिलवाई। सी. सी. ए. प्रभारी ललिता ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। दसवीं कक्षा की छात्रा हर्षिका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय नादौन के विद्यार्थियों ने एकता दौड़ लगाई। जिसे विद्यालय के प्राचार्य ने वर्तमान भवन में चल रहे केंद्रीय विद्यालय से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं यह एकता दौड़ निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय तक लगाई गई। इस एकता दौड़ में कक्षा आठवीं, नवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने सहभागिता दी।

दौड़ में विद्यालय के अध्यापक अशोक कुमार, सुरेश कुमार एवं सुरक्षाकर्मी राकेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एस.डी. लखनपाल ने विद्यार्थियों को देश की एकता एवं अखंडता में अपना योगदान देने तथा सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...