धुलारा-सिहुंता स्कीम रिस्टोर होने से क्षेत्र के 5 गांव में सुदृढ़ हुई सिंचाई व्यवस्था

--Advertisement--

अब कुठारा समेत आधा दर्जन गांव के खेतों को नहीं रहना पड़ेगा वर्षा सहारे, धुलारा-सिहुंता स्कीम रिस्टोर होने से क्षेत्र के 5 गांव में सुदृढ़ हुई सिंचाई व्यवस्था, स्किम के बहाल होने के बाद बोले ग्रामीण, थैंक्यू स्पीकर साहब

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा की तहसील सिहुंता में पांच वर्ष बाद कुठारा समेत आधा दर्जन गांव के खेतों को बारिश के पानी के सहारे नहीं रहना होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष मामला लेन के बाद धुलारा-सिहुंता स्कीम रिस्टोर कर दी है। इससे यहां की सैंकड़ों बीघा जमीन लुनेड खड्ड से सिंचित होगी।

बता दे कि उक्त कुहल बरसात के चलते टूट गई थी। जिससे क्षेत्र के किसानों को बारिश के पानी पर निर्भर रहना पड़ता था। इसके चलते किसानों की आर्थिकी प्रभावित हो रही थी। यहां तक कि कुछेक क्षेत्रो में ग्रामीण खेतीबाड़ी को छोड़ने पर मजबूर हुए थे।

अब फिर से उक्त कुहल को बहाल किए जाने पर यहां के राजेश्वर, विकास राणा, सुरेंद्र सिंह, रोबिन राणा, पूर्ण सिंह, नसीब राणा, समेत ग्रामीणों ने भटियात के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का आभार प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...