धारकंडी में सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं पर व्यय होंगें 4.83 करोड़ : केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

विधायक ने विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए समयबद्ध पूर्णता के निर्देश।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत धारकंडी क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए जलशक्ति विभाग द्वारा 4.83 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इन योजनाओं के पूर्ण होते ही हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।

यह जानकारी उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज रिड़कमार में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत दी। इस अवसर पर उन्होंने फॉरेस्ट हट रिड़कमार के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा विकास खंड कार्यालय द्वारा ग्रामीण स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाएं प्रशासन की प्राथमिकता में होनी चाहिए ताकि विकास की गति और तेज हो सके। उन्होंने रिड़कमार स्थित वन विश्राम गृह में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विधायक ने इस दौरान दी दरिणी कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का औचक निरीक्षण किया और वन विभाग की पौधशाला रिड़कमार का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि यहां तैयार किए जा रहे पौधे पूरे धारकंडी क्षेत्र में रोपे जा रहे हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अंकज सूद, जलशक्ति अमित डोगरा, विद्युत अमित शर्मा, एसडीओ विद्युत विक्रम शर्मा,एसडीओ जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, बीडीओ रैत कमल जीत, आरओ सुमित शर्मा, डीएम फॉरेस्ट कारपोरेशन नरेश शर्मा, एसडीओ लोकनिर्माण नितेश, धारकंडी कांग्रेस अध्यक्ष शशिपाल शर्मा,‌जिला परिषद रितिका, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अक्षय कुमार, उप प्रधान राजेंद्र शर्मा, उप प्रधान पप्पू राम, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार, उप प्रधान नंद लाल,अखिल शर्मा, उपप्रधान रुलेड़ ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, रुलेड़ के पूर्व प्रधान जोधा राम,‌सुरेश राणा, तृप्ता देवी, कमलेश कुमार, बरयाम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, आशीष शर्मा सहित इलाके के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...