धर्मशाला से विशाल नैहरिया का टिकट कटने के खिलाफ भाजपा मंडल, बोले बाहरी नेता का नहीं करेंगे प्रचार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

धर्मशाला में टिकट आवंटन सही नहीं हुआ है। ऐसा आरोप मंडल धर्मशाला के कार्यकर्ताओं की ओर से लगाया जा रहा है। विशाल नैहरिया का टिकट कटने के विरोध में सभी कार्यकर्ता धर्मशाला मंडल भाजपा चुनाव प्रचार कार्यालय में एकत्रित हुए।

यहां पर मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। जबकि मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी की माता का देहांत होने के कारण वह इस मौके पर यहां मौजूद नहीं रहे। शेष कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान को अपनी भूल सुधारने का आग्रह किया है।

यह भी चेतावनी दी है कि संगठन नहीं छोड़ेंगे पर दल बदलकर आए नेता के प्रचार व प्रसार में शामिल भी नहीं होंगे। ऐसे नेता को टिकट दे दी, जिसने अभी तक मंडल के कार्यकर्ताओं तक को नहीं जाना और न ही मंडल के दफ्तर तक पहुंचा है।

दिनेश कपूर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने लगाया यह आरोप

दिनेश कपूर ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी की माता का निधन हो गया है, इसलिए वह इस मौके पर मौजूद नहीं। यह किस साजिश के तहत टिकट काटा गया है। हाईकमान को सोचना होगा। हाईकमान होश में आओ, किसी भी सूरत में दलबदलू नेता का साथ नहीं देंगे।

मंडल से गए थे 17 नाम, इनमें से एक चुन लेते

महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि हमारे मंडल की अनदेखी की गई है। मंडल भाजपा मांग करता है कि जो पैनल में नाम थे उनमें से किसी को नहीं चुना और जो पैनल में ही नहीं था उसे चुन लिया। वोट करेंगे पर वोट मांगने नहीं जाएंगे।

हम संगठन के व्यक्ति है संगठन नहीं छोड़ेंगे, बाहरी व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दे दिया।  विशाल नैहरिया आजाद लड़ते हैं तो उनके साथ हैं। भाजपा मंडल से 17 नाम गए थे जिनमें तीन महिलाएं थी, उनमें से कोई नाम नहीं।

महिला मोर्चा की संगीता ने लगाया यह आरोप

महिला मोर्चा की संगीता शर्मा ने कहा कि विशाल नैहरिया लंबे समय से काम कर रहे हैं। विशाल नैहरिया में क्या कमी है, पार्टी हाईकमान बताए। धरातल पर विशाल नैहरिया ने काम किया है। ध्रमशाला मंडल ने उनके साथ काम किया है।

हाईकमान को महिला मंडल बताना चाहती हैं कि अगर विशाल नैहरिया कि एक भी कमी बता दें तो उनका टिकट काट दें। कोरोना काल से लेकर अब तक लोगों के बीच में रहकर काम किया है। राकेश चौधरी को पूछों की मंडल में कौन कौन है और कितने लोग हैं उन्हें कुछ पता नहीं हैं। रात के दस व 12 बजे तक काम किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...