भारत की टीम मंगलवार को भी धर्मशाला में ही रूकेगी। 25 अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट टीम लखनऊ को होगी रवाना।
हिमखबर – डेस्क
धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने होटल में ही आराम किया। खिलाड़ियों ने होटल से स्वीमिंग पूल में नहाकर मैच की थकान को मिटाया और खिली धूप का आनंद लिया।
इधर, न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ियों ने भी होटल में रहकर आराम किया। उन्होंने होटल में कांगड़ी धाम के चटकारे लिए और इंडियन, चाइनिज फूड का भी आनंद लिया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 95 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली और लोकेश राहुल ने होटल में स्वीमिंग पूल में नहाने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कीं।
इसके अलावा भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल सोमवार सुबह इंग्लैंड से आए दोस्त के साथ घूमने निकले। जबकि कुलदीप यादव ने शाम के समय होटल के पास कैंपिंग
धर्मशाला से कल लखनऊ रवाना होगी टीम इंडिया
भारत की टीम मंगलवार को भी धर्मशाला में ही रूकेगी। 25 अक्तूबर को भारतीय क्रिकेट टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी। जहां पर वह 29 अक्तूबर को इंग्लैंड के साथ विश्वकप का अपना छठा मैच खेलेगी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रविवार रात को न्यूजीलैंड को हराने के बाद स्टेडियम में जश्न मनाया था और करीब 12:00 बजे के बाद होटल पहुंची थी।साइट में खिली धूप में बैठकर आराम किया।
26 को धर्मशाला पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया टीम
28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले विश्वकप के मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 26 अक्तूबर को धर्मशाला पहुंचेगी।
25 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया की टीम दिल्ली में नीदरलैंड के साथ मैच खेलने के बाद 26 को दोपहर बाद धर्मशाला पहुंच जाएगी। गगल हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद होटल रेडिसन ब्लू में ठहरेगी।

विश्वकप के मैच खेलने आई न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को धर्मगुरु दलाई लामा से मिलेगी। मंगलवार सुबह के समय न्यूजीलैंड की टीम होटल से धर्मगुरु के निवास के लिए जाएगी। दलाईलामा टीम के खिलाड़ियों के साथ मिलने के बाद प्रवचन भी देंगे।
पूर्व में भी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के दौरान खिलाड़ी धर्मगुरू से मिलने जाते रहे हैं। कई बार धर्मशाला में आईपीएल मैचों के दौरान दलाईलामा ने क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद भी दिया है।

