धर्मशाला में 20 से शुरू होंगे बैडमिंटन मुकाबले

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कर्म चंद राठौर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में वर्ष 2023 में जिला बैडमिंटन संघ की होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं का संभावित कैलेंडर निर्धारित किया गया। इसमें प्रतियोगिताओं को 20 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक के बाद जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग के जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 जुलाई से 22 जुलाई तक धर्मशाला में आयोजित की जाएगी।

वहीं, अंडर-15 एवं अंडर-17 वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 एवं 24 जुलाई को धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में एकल, युगल एवं मिक्स मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त 2 और 3 सितंबर को अंडर-11 एवं अंदर-13 की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं भी धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में केवल एकल एवं युगल मुकाबला खेले जाएंगे।

इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर तथा विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा।

जिला स्तर पर होगा खिलाड़ियों को पंजीकरण, मिलेगा पहचान नंबर

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कांगड़ा बैडमिंटन संघ बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के आधार पर जिला स्तर पर खिलाड़ियों को पंजीकरण कर एक पहचान नंबर प्रदान करेगा, जो कि इसी वर्ष से शुरू किया जाना है।

इसके अतिरिक्त इसी वर्ष से जो खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कांगड़ा से चयनित किए जाएंगे उन खिलाड़ियों के लिए पांच दिन का कोचिंग कैंप आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जो खिलाड़ी जिला से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होंगे एवं अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्हें जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

12 से शुरू होगा पंजीकरण

20 जुलाई से शुरू होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 12 से लेकर 17 जुलाई तक किया जाएगा। विलास हंस ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए एवं खेल के लिए कांगड़ा बैडमिंटन संघ प्रतिदिन सभी से सुझाव लेने के साथ अच्छे कदम उठा रही है।

ये रहे उपस्थित

इस बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्व चंद्र धीमान, पंकज शर्मा, संजीव सूद, मालविका पठानिया, संदीप ढींगरा, रविंद्र कपूर, गौरव चड्ढा, पवन चौधरी, विक्रम चौधरी और विकास सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...