धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 3.76 करोड़ रुपये से बनेंगी दुकानें

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

धर्मशाला कोतवाली बाजार में 3.76 करोड़ रुपये की लागत से दुकनें बनेंगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आयोजित हो रही है। इस परियोजना के तहत कोतवाली बाजार में नगर निगम की जमीन पर बने बुराने भवन को तोड़ा जाएगा और नए बहुमंजिला भवन में दुकानों का निर्माण किया जाएगा। जिन दुकानदारों की दुकानें तोड़ी जाएंगी, उन्हें इस भवन में दुकानें दी जाएंगी।

इस बहुमंजिला इमारत में निचले भवन में पार्किंग व्यवस्था होगी। इसके अलावा दुकानों के साथ डसाथ कैफेटेरिया और फूड कोर्ट के लिए सुविधा होगी। इस परियोजना के तहत निर्मित भवनों व दुकानों के लिए किराये का निर्धारण नगर निगम की ओर से किया जाएगा तथा किराया वसूली भी नगर निगम की ओर से की जाएगी।

बताया जा रहा है कि धर्मशाला में रिफ्यूजी मार्केट में दुकाने बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और यह जल्द पूरी होगी आने वाले समय में यहां पर बेहतर दुकानें उपलब्ध होंगी। जो दुकानदार अभी से यहां दुकानें कर रहे हैं यह दुकानें उन्हें वितरित की जाएगी।

वहीं, समार्ट सिटी धर्मशाला के प्रबंधक संजीव सैनी ने बताया कि बहुमंजिला ईमारत का निर्माण किया जाएगा और जल्दी ही बेहतरीन दुकाने व कैफेटेरिया आदि का निर्माण होगा, इसके लिए 3.76 करोड़ रुपये की राशि इस परियोजना में खर्च होे का अनुमान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...