धर्मशाला पहुंचने पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुकला बोले, आने वाला साल 2022 हमारा है, उपचुनाव पर भी दिया बयान

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा आने वाला वर्ष 2022 हमारा है यानी कांग्रेस का है तथा वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। भावी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को तीन चौथाई बहुमत कैसे प्राप्त करना है।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा आने वाला वर्ष 2022 हमारा है यानी कांग्रेस का है तथा वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। भावी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को तीन चौथाई बहुमत कैसे प्राप्त करना है। इसकी भावी रणनीति तैयार की जा रही है।

 

यह बात आज प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव शुक्ला ने गग्गल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इन तीनों उपचुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत होगी।

 

उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के बारे में पूछने पर शुक्ला ने कहा कि पार्टी में उम्मीदवारों का चयन हर पहलू से सोच समझकर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के संगठन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि संगठन में सवाल हर पार्टी में होते हैं।

 

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अजय महाजन पार्टी के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के लिए पहुंचे प्रभारी राजीव शुक्ला का स्वागत                                  प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के लिए प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला धर्मशाला शिला के निजी होटल में पहुंच गए हैं। यहां पर शुक्ला का जिला अध्यक्ष अजय महाजन सहित पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री सुधी शर्मा, चंद्र कुमार, कुलदीप पठानिया सहित अन्य गणमान्यों ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया।

 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पहली बार धर्मशाला के दौरे पर आए हैं। बतौर पार्टी प्रभारी धर्मशाला में पहला दौरा है। शुक्‍ला यहां कांग्रेस के राजनीतिक मामलों सहित प्रदेश समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। बैठक का उद्देश्य पार्टी को मजबूती प्रदान करना होगा।

 

पार्टी को 2022 में सत्ता में लाने के लिए भी तानाबाना भी बुना जाएगा। पार्टी हित में कई फैसले ले सकते हैं। बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए व उपचुनाव के लिए भी इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां बैठक में आगामी रूपरेखा तय होगी, वहीं प्रभारी जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए टिप्स भी देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...

हिमाचल में फिर बदले BPL चयन के नियम! मनरेगा शर्तों में संशोधन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने...

घर के पास व्यक्ति पर झपटा तेंदुआ, बाजू और पीठ पर गहरे जख्म, विभाग की सलाह- अकेले बाहर न निकलें

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला बिलासपुर की पंचायत दयोथ...