धर्मशाला डाक मंडल ने अखिल भारतीय आईपीपीबी बैंक थलाईवा लीग अभियान में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

--Advertisement--

धर्मशाला, 26 फरवरी – हिमखबर डेस्क 

भारतीय डाक विभाग आईपीपीबी बैंक द्वारा मर्चेंट क्यूआर कार्ड लगाने एवं उन्हें सक्रिय कराने को लेकर एक नवम्बर 2024 से 31 मार्च 2025 तक चलाए गए अखिल भारतीय थलाईवा लीग अभियान में धर्मशाला डाक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर करते हुए हिमाचल प्रदेश परिमंडल में अपना परचम लहराया है।

इस प्रतियोगिता के तहत हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल के घोषित कुल 03 मुख्य पुरस्कारों में से 02 एलईडी टीवी अकेले धर्मशाला डाक मंडल ने अपने नाम किए हैं।

अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान धर्मशाला मंडल के कर्मचारियों ने अथक प्रयास करते हुए रिकॉर्ड संख्या में व्यापारियों के पास मर्चेंट क्यूआर कार्ड स्थापित किए। केवल कार्ड इंस्टॉल करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सक्रिय बनाने में भी धर्मशाला मंडल पूरे परिमंडल में अव्वल रहा।

इस अवसर पर मंडलीय कार्यालय धर्मशाला में आज पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें रविंदर कुमार शर्मा अधीक्षक डाकघर धर्मशाला मंडल ने विजय कुमार विपणन कार्यकारी मंडलीय कार्यालय धर्मशाला को पुरस्कार प्रदान किया।

इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रविंद्र कुमार शर्मा अधीक्षक डाकघर ने कहा कि यह जीत हमारे फील्ड स्टाफ और डाककर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमारा लक्ष्य डिजिटल इंडिया अभियान को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाना है।

व्यापारियों को डिजिटल भुगतान से जोड़कर हमने न केवल प्रतियोगिता जीती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाने में भी योगदान दिया है।

इस उपलब्धि से न केवल धर्मशाला डाक मंडल का मान बढ़ा है, बल्कि विभाग में नई ऊर्जा का संचार भी हुआ है। विभाग भविष्य में भी इसी तरह की डिजिटल सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अभिषेक प्रबंधक आईपीपीबी बैंक धर्मशाला शाखा, गगन सहायक अधीक्षक पर्यटन और अश्वनी पठानिया निरीक्षक डाकघर भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...