धर्मशाला: कैंची मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा फर्नीचर से लदा ट्रक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ कैंची मोड़ पर शनिवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस ट्रक में फर्नीचर से संबंधित सामान भरा हुआ था। ट्रक के सड़क किनारे पलट जाने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला-पालमपुर  सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे कैंची मोड़ पर एक हरियाणा नंबर का ट्रक सड़क पर पलट गया। यह ट्रक धर्मशाला की तरफ से पालमपुर की ओर जा रहा था।

माना जा रहा है कि उतराई होने के कारण सामान से भरे ट्रक से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह सड़क किनारे ही पलट गया।

उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर गिरा है, वहां पर करीब 150 फीट की एक गहरी खाई है। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसके चलते अब तक 50 से ऊपर लोगों की जान जा चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पानी की कहानी, जिंदा दफन हो गई हिमाचल की रानी, जानिए चंबा की पौराणिक कहानी

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल की शांत वादियों में एक ऐसी...

शाहपुर गोदाम में न आएं लोग, घर-द्वार मिलेंगे घरेलू गैस सिलेंडर

एसडीएम ने की उपभोक्ताओं से अपील, गोदान परिसर में...

हिमाचल पंचायत चुनाव: 20 तक पूरा होगा पुनरीक्षण, 24 को जारी होगी अंतिम वोटर सूची

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर...

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित सीट के बजाय दूसरी जगह से लड़ सकते हैं चुनाव, इन्हें मिला विकल्प

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सरकार बनाने को लेकर...