धर्मशाला के पासू गांव में चिट्टे की खेप के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल फील्ड यूनिट ने पंजाब के एक युवक को पासू गांव में 15.88 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना धर्मशाला में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स टीम के एसआई मदन लाल, हैड कांस्टेबल दीपक व आरक्षी दिलबाग सिंह ने पंजाब के एक युवक को 15.88 ग्राम चिट्टे सहित पासू में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप कुमार (19) पुत्र राज कुमार निवासी वार्ड नंबर-13 तहसील व जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है।

इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह बुधवार ही पंजाब से धर्मशाला आया था। वह यह नशीला पदार्थ पंजाब से ही लेकर यहां बेचने आया था। डीएसपी धर्मशाला बलदेव दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...