धर्मपुर कालेज में इसी सत्र से एमए अंग्रेज़ी शूरू करने की मिली मंज़ूरी 

--Advertisement--

विधायक की मांग पर धर्मपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम ने दी थी मंजूरी 

सरकाघाट – अजय सूर्या

सरकाघाट डॉक्टर सर्वेपल्ली राधाकृष्णन राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर ज़िला मंडी ने नई ऊँचाइयों की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिये हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० रमेश धलारिया ने बताया कि सत्र 2024-25 से एमए अंग्रेज़ी की कक्षाएँ शुरू करने की सरकार से मंज़ूरी मिल चुकी है और इसी आशय को लेकर डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने क्लासेस शुरू करने को लेकर पत्र भेज दिया है।

उन्होंने बताया की माननीय मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू ने 25 जनवरी को धरमपुर के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पूर्ण राजत्व दिवस के मौक़े पर स्थानीय विधायक चंद्रशेखर की मांग पर महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी। जो कि अब जाकर पूरी हो गई है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय एम०ए० अंग्रेज़ी को ईसी सत्र से शुरू करने की पुरजोर कोशिश करेगा। धर्मपुर क्षेत्र की बच्चों के लिए यह एक सुनहरा मौक़ा होगा कि उनके घर द्वार पर ही तह सुबिधा मिल रही है।

एमए अंग्रेज़ी में प्रवेश लेने के लिए बीए में अंग्रेजी विषय मेजर अथवा माइनर के रूप में पढ़ा होना चाहिए तथा कम से कम 24 क्रेडिट पास किए हो। उन्होंने कहा कि इच्छुक बच्चे महाविद्यालय में आकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...