धरोहर गांव प्रागपुर को मिलेगा बहुत बड़ा टूरिज्म प्रॉजेक्ट, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे घोषणा: आशीष बुटेल

--Advertisement--

राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में प्रागपुर पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, किया विधिवत उद्घाटन, गायक अनुज शर्मा के साथ मुख्यातिथि आशीष बुटेल ने गाना भी गाया.

प्रागपुर – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव, पालमपुर से कांग्रेस के विधायक आशीष बुटेल ने प्रागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की ओर विधिवत मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रागपुर के लिए बहुत बड़ा टूरिज्म प्रॉजेक्ट लेकर आ रहे हैं।

यह प्रॉजेक्ट प्रागपुर के विकास को नई दिशा देगा। प्रागपुर पहले से ही देश का प्रथम धरोहर गांव हैं। यहां कि पुरानी हवेलियां ओर रास्ते यहां की पहचान हैं। यहां कई बॉलीवुड फिल्में और विज्ञापन भी शूट हुए हैं। इस लोहड़ी मेले में हिमाचली कलाकारों ने भी अपने जलवे बिखेरे। स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मशहूर पहाड़ी गायक रुंझुनुआ फेम मोहित गर्ग, कुमार साहिल और अनुज शर्मा ने भी दर्शकों को खूब नचाया।

अशीष बुटेल लोहड़ी मेले के दौरान मंच पर अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र को 40 करोड़ रुपये की सड़कें मिली हैं। इन सड़कों से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि देहरा के बनखंडी में 300 करोड़ रुपये से जू बनने जा रही है। यह जू क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में एक नई सरकार बनी है। इस सरकार ने लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए 101 करोड़ रुपये का सुखाश्रेय कोष बनाया गया है। इस कोष से इन बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

बुटेल ने कहा कि आपदा में पहले एक लाख रुपये मिलते थे, अब सात लाख रुपये मिलते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कांग्रेस नेता सुरिंदर मनकोटिया, एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...