द्रौपदी मुर्मू ने लिया मां चामुंडा का आशीर्वाद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

श्रीचामुंडा नादिकेश्वर धाम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:30 बजे पहुंची। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा, अतिरिक्त जिलाधीश सौरभ जस्सल व सहायक अभियंता शमशेर सिंह मन्हास ने किया।

मंदिर पहुंचने पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओम व्यास ने पूजा-अर्चना करवा कर आशीर्वाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की तथा रक्षा कवच के रूप में मौली बांधी। जिलाधीश कांगड़ा ने मंदिर में चल रहे विकास कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।वहीं, साथ में स्थित शिवालय में भी माथा टेका।

शिव मंदिर के पुजारी बॉबी गोस्वामी ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विधि विधान से पूजा-अर्चना करवाई तथा राष्ट्रपति ने शिव मंदिर की गुफा के इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्राकृतिक व अलौकिक दृश्य का अवलोकन किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग 45 मिनट तक चामुंडा मंदिर में रही । प्रोटोकॉल के तहत द्रौपदी मुर्मू में यहां पर पानी तक भी ग्रहण नहीं किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...