
रैत – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में 7 दिवसीय योग शिविर का आरम्भ 15 जून से हो चुका है यह शिविर रोटरी क्लब के सौजन्य से और संजीवनी क्लब द्रोणाचार्य एवं 6 एएम हैप्पी क्लब द्वारा संचालित किया जा रहा है।
यह शिविर महाविद्यालय के एसवीएन हाल में ऑफ लाइन और ऑनलाइन हो राह है । इस शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के इलावा हर हर आयु वर्ग के योग का लाभ लेने पहुंच रहे हैं।
योग शिविर पहले दिन पूर्व उप निदेशक शिक्षा बलवंत मिनहास ने योग प्रशिक्षक के रूप में शिरकत की। सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
दूसरे दिन ऑनलाइन कार्यक्रम में डॉ महेश डोगरा ने (वैदिक गणित) सभी योग प्रेमियों को न्यूरो साईकोटिक ,विज्ञान और योग का महत्व बताया और मैडिटेशन भी करवाया। वहीं ऑफ लाइन में पूर्व उप निदेशक शिक्षा बलवंत मिनहास ने योग सिखाया।
इस मोके पर महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जी.एस पठानिया,कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस पठानिया,प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा,एचओडी सुमित शर्मा व प्रशिक्षु छात्रों सहित सैंकड़ों योग प्रेमी जुड़े।
वहीं यह यह शिविर 21 जून तक चलेगा। अतः महाविद्यालय के साथ- साथ अन्य जगहों से योग प्रेमी जुड़ सकते हैं ।सभी लोग बढ़ चढ़ कर इस शिविर का लाभ उठाएं ।
