द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में भारतीय महान गणित श्रीनिवास रामानुजन जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर की गई ।

कार्यक्रम में डॉ अश्वनी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। वहीं बीएड की छात्रा अदिति ने रामानुजन जीवनी साझा किया और अनीता ने महान गणितज्ञ की उपलब्धि को संख्याओं को साझा किया ।

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ अश्विनी कुमार ने गणित को आसान सीखने के लिए रुचि पैदा करने के लिए तेजी से गणना और संख्याओं के साथ भुगतान करने की युक्तियों को साझा किया । उन्होंने वैदिक मैथ्स के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि रामानुजम बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के बालक थे और मद्रास यूनिवर्सिटी से सन् 1903 में उन्होंने दसवीं की परीक्षा कई पुरस्कारों के साथ पास की। इसी साल उन्होंने क्यूब और बायक्वाडरेटिक इक्वेशन को हल करने का सूत्र खोज निकाला।

वह अपना समय का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल गणित के जटिल सवालों को हल करने में बिताते थे। वहीं बीएड प्रशिक्षु छात्रों ने भी स्कूलों में इस दिन को मनाया।

इस मौके पर महाविद्यालय प्रबन्धक निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया , प्रिंसिपल डॉ बीएस बाग शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण कुमार शर्मा,एचओडी बीएड सुमित शर्मा , एचओडी, बीबीए मुकेश शर्मा,राजेश राणा सहित सारा स्टाफ मौजूद रहा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...