द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में धौलाधार इको क्लब के सौजन्य से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में धौलाधार इको क्लब के सौजन्य से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में धौलाधार इको क्लब के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें डॉ बीएस पठानिया ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत फिप प्रज्वालन कर की गई।

इसके बाद क्लब के सदस्य पीताम्बर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यावरण से सम्बंधित आगे आने वाली चुनोतियाँ के बारे में अवगत करवाया। वहीं विद्यार्थियों ने एक पौधा जीवन के नाम अभियान को लेकर शपथ ली।

वहीं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया साथ ही लाहेश्वरी माता मन्दिर में पीपल का पौधा रोपित किया गया। साथ ही मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तथा पिछले सत्र में लगाए गए पौधों का रखरखाव किया गया।

मुख्यतिथि ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वनों की अहम भूमिका है। आज दुनिया में तापमान हर साल बढ़ रहा है। वहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण दुनिया कई परेशानियों का सामना कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में हमारे आसपास बहुत से जंगल है। इन्हें सहेजने में हमें भूमिका निभानी चाहिए। इस लिए हमें एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है जिसे हमें अपने रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाना चाहिए।सभी एक पौधा जरूर लगाएं व उसका सरंक्षण करें।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया, प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, क्लब के संयोजक शालिनी शर्मा, अभिषेक शर्मा, सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...