द्रोणाचार्य कॉलेज की सिमरन कौर रही प्रथम

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश द्वारा घोषित पीजीडीसीए के परीक्षा परिणाम में द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के पीजीडीसीए का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया की सभी प्रशिक्षु छात्राएं बहुत ही अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं। जिसमें सिमरन कौर ने 1074/1400 अंक लेकर प्रथम, शबनम ने 1042/1400 अंक लेकर द्वितीय तथा अंशिका कुमारी ने 1038/1400 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि सभी छात्राएं भी अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा ने सभी शिक्षकों, छात्राओं एवं अभिवावकों को बधाई दी। उन्होंने सभी छात्रों की काफी सराहना की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षा ही नहीं पाठ्यसामग्री क्रियाओं में भी आगे रहते हैं।

महाविद्यालय के कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने सभी छात्रों सहित स्टाफ एवं प्राचार्य डॉ प्रवीण शर्मा शर्मा को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...