द्रंग से पधर शिफ्ट हुआ थाना, पुलिस चौकी खोलने की उठी मांग

--Advertisement--

मंडी, 11 सितंबर – व्यूरो रिपोर्ट

द्रंग स्थित दशकों पुराने पुलिस थाने को अब पधर में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे अब द्रंग इलाके की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों को कानून से संबंधित अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इसी बात से खफा इन पंचायतों के प्रतिनिधियों ने आज डीसी मंडी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा।

ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा, पंचायत समिति सदस्य पदम सिंह और ग्राम पंचायत पाली की प्रधान जया स्वरूप ने बताया कि द्रंग में दशकों पुराना पुलिस थाना था। लेकिन अब इसे पधर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे द्रंग क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था के चरमराने का खतरा भी बना हुआ है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि द्रंग में जहां पर पुलिस थाना था वहां अब पुलिस चौकी खोली जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए चक्कर न काटने पड़े।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बात को लेकर पूरे क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है और यदि जल्द ही इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो फिर लोग सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जताएंगे।

उनका कहना है कि द्रंग में पुलिस विभाग के पास अपनी जमीन पड़ी है और वहां पर पुलिस चौकी खोलना सरकार के लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...