दौलतपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगेगा 28 सितंबर को युवाओं के लिए ट्रेनिंग एवं रोजगार शिविर

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

दौलतपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गत 4 वर्षों के उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराने के उद्देश्य से 28 सितम्बर को आयोजित होने वाले ट्रेनिंग एवं रोजगार शिविर की जानकारी जन-साधारण तक पहुंचाने के लिए एक पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ।

जानकारी देते हुए शिविर संचालक एवं ट्रेनर विकास राणा ने बताया कि इस संस्थान के गत 4 वर्षों के प्रक्षिक्षुओ एवं हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत प्रशिक्षित प्रक्षिक्षुओ एवं अन्य सरकारी एवं निजी संस्थानों के प्रशिक्षुओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें फोकल स्किल द्वारा ट्रेनिंग एवं रोजगार सहायता बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले युवाओं में न सिर्फ आई टी आई बल्कि आस-पास की पंचायतों से भी युवा सम्मिलित हो सकते हैं। जिसके लिए उन्हें संस्थान में आकर निःशुल्क पंजीकरण करना होगा।

शिविर में चयनित युवाओं को उनके कौशल दक्षता के अनुरूप होटल इंडस्ट्री जिनमे आरोहम रिसोर्ट , रॉयल पार्क, बर्बेकुएनेशन एवं पीवीआर सिनेमाज और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में हेवेल्स, डिक्सॉन, डेकन इत्यादि में रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे। जिन युवाओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है उन्हें होटल इंडस्ट्री एवं मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

संस्थान के प्रधानाचार्य संतोष नारायण एवं फोकल स्किल डेवलपमेंट के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी द्वारा प्रशिक्षित/गैर प्रशिक्षित युवाओं से अनुरोध किया गया कि इस शिविर में अधिक से अधिक युवा भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इस दौरान अश्वनी कुमार, विकास राणा, अभय पटियाल, वैभव तिवारी एवं मनीत डोगरा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...