दो वर्षों में दूसरी बार हुआ नगर परिषद जोगिंद्रनगर का अविश्वास प्रस्ताव पारित

--Advertisement--

मंडी, 11 अप्रैल – अजय सूर्या

मात्र दो वर्षों के कार्यकाल में नगर परिषद जोगिंद्रनगर में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। जनवरी 2021 में नगर परिषद जोगिंद्रनगर के चुनाव हुए थे। 7 वार्डों वाली इस नगर परिषद में 4 कांग्रेस समर्थित पार्षद जीतकर आए थे।

कांग्रेस समर्थित ममता कपूर अध्यक्ष और अजय धरवाल उपाध्यक्ष बने थे। लेकिन एक वर्ष के भीतर ही इन दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।

एक कांग्रेस समर्थित पार्षद ने भाजपा का साथ दे दिया और आजाद चुनाव जीती। प्रेरणा ज्योति अध्यक्ष जबकि प्यार चंद उपाध्यक्ष बन गए। इनका कार्यकाल भी एक साल ही चल सका।

अब सत्ता परिवर्तन के साथ ही इन्हें भी अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। आज एसडीएम जोगिंद्रनगर के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई वोटिंग के पक्ष में 5 तो विरोध में मात्र 2 वोट पड़े।

एसडीएम जोगिंद्रनगर के बोल

एसडीएम जोगिंद्रनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। इसकी जानकारी डीसी को भेज दी गई है। भविष्य में नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए जो भी तारीख तय की जाएगी उसी दिन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा।

वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि जल्द ही नगर परिषद जोगिंद्रनगर को नया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मिलेगा और यहां चल रहे विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...