चम्बा – भूषण गुरुंग
भरमौर के लाहल बाजार में बुधवार देर शाम दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लगने से जम्मू-कश्मीर के एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। घटना में एक झुलसे व्यक्ति को नागरिक अस्पताल भरमौर ले जाया गया। इस घटना में आठ कमरों का मकान आग की भेंट चढ़ गया है, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घर में जम्मू-कश्मीर के आठ मजदूर रहते थे। जब आग लगी तो सात लोग तुरंत बाहर निकल गए, लेकिन नजीर मुहम्मद खान (28) पुत्र गुलाम नवी खान निवासी ककोरसा, डाकघर चारगाव, तहसील तारकपुर धुएं में घुट जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। नजीर को बाहर खींचने के चक्कर में दूसरा व्यक्ति भी झुलस गया, जबकि नजीर की मौत हो गई।

